UP में 6 लाख से अधिक व्यापारियों के नाम RC जारी, बकाया हैं ढाई खरब रुपए
यूपी में 6.13 लाख व्यापारियों के नाम आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी किया गया है। उनपर ढाई खरब रुपये VAT बकाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसूली आसान बनाने के लिए सरकार ने ब्याज-अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू की है जिसके तहत एकमुश्त मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। गोरखपुर ज़ोन में सबसे अधिक 68,762 बकायेदार हैं।