यूपी में 7 सेकेंड में युवक ने लॉक तोड़कर चुराई बुलेट, सामने आया वीडियो
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने कथित तौर पर 7 सेकेंड में लॉक तोड़कर बुलेट चुरा ली है। बाइक चोरी का वीडियो सामने आया है जिसमें चोर मास्क पहने और लॉक तोड़कर बाइक ले जाते दिख रहा है। बाइक मालिक ने थाने में तहरीर दी और कहा है कि उसकी मेहनत की कमाई को पलभर में चोर ले गया।