यूपी में 80 वर्षीय शख्स से शादी कर अपने नाम ज़मीन लिखवाकर फरार हुई 35 साल की महिला

लखनऊ (यूपी) में 80 वर्षीय शख्स से शादी कर उसकी 17 बिस्वा ज़मीन अपने नाम लिखवाने के बाद ₹50,000 व गहने लेकर फरार हुई एक 35 साल की महिला को पुलिस ने उसके पूर्व पति के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला तीसरी शादी करने की योजना बना रही थी।

Load More