यूपी में 8वीं कक्षा की छात्रा से हुआ गैंगरेप, 5 दिन बाद होश में आने पर सुनाई आपबीती
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 22 अगस्त को स्कूल जा रही आठवीं कक्षा की छात्रा को खेत में ले जाकर 2 लोगों ने कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर भाग गए। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची को 5 दिनों के बाद होश आया तब उसने परिजन को आपबीती सुनाई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।