यूपी में ATM से ₹500 की जगह निकलने लगे ₹1100, सामने आया वीडियो
आगरा (यूपी) के नगला बुद्धा में एटीएम से ₹500 निकालने पर ₹1100 निकलने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। जानकारी फैलते ही एटीएम पर रुपए निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद पुलिस ने एटीएम को बंद कराया। बताया जा रहा है कि वन इंडिया के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ है।