यूपी में BJP ऑफिस में निकला 5 फीट लंबा किंग कोबरा, ज़िलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका था सांप
सीतापुर (यूपी) में बुधवार सुबह BJP कार्यालय में करीब पांच फीट लंबा किंग कोबरा देखकर कर्मचारी घबरा गए। यह कोबरा ज़िलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के रूम में लगे एसी के अंदर था और एसी के पिछले हिस्से से उसकी पूंछ लटकी दिख रही थी। तुरंत वन विभाग की टीम को बुलाया गया जिन्होंने करीब 5 घंटे में सांप को पकड़ा।