यूपी में IAS अधिकारी समझ परिवार ने ठग से करा दी बेटी की शादी, गोवा में बिकने से बची दुल्हन
गोरखपुर (यूपी) में एक युवक द्वारा खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन के घरवालों ने ₹15 लाख दहेज दिया और शादी पर ₹30 लाख खर्च किए व विदाई के बाद युवक का सच पता चला। बकौल रिपोर्ट्स, वह दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की फिराक में था।