यूपी में LKG की 4 वर्षीय छात्रा से स्कूल बस में कंडक्टर ने किया रेप, खून से लथपथ पहुंची घर
यूपी के जौनपुर में एक निजी स्कूल की बस में एलकेजी की एक 4-वर्षीय छात्रा से रेप करने के आरोप में बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बच्ची खून से लथपथ घर पहुंची थी। बकौल परिवार, बच्ची सदमे में है और उसने बताया कि कंडक्टर ने उसके साथ ज़बरदस्ती की।