यूपी में MCA पास ने सर्राफा कारोबारी के घर से चुराई 30 किलो चांदी, झुके कंधों ने खोला राज़
कानपुर (यूपी) में एक सर्राफा कारोबारी के घर से बीते दिनों 30-किलोग्राम चांदी चुराने के मामले में एमसीए पास कंप्यूटर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ₹10 लाख कर्ज़ चुकाने के लिए चांदी चुकाकर पार्क में अलग-अलग जगह गाड़ दी थी। सीसीटीवी फुटेज में पीठ पर बैग टांगे आरोपी के झुके कंधे देखकर पुलिस को शक हुआ था।