यूपी में OBC व SC-ST अभ्यर्थियों को नौकरियों से छांटा जा रहा: सीएम योगी से अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में साक्षात्कार वाली नौकरियों में ओबीसी व एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 'आप योग्य नहीं हैं' कहकर छांट दिया जा रहा है। बकौल अनुप्रिया, इन पदों को बाद में अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है। उन्होंने इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।