यूपी में SDM पर भड़के पूर्व BJP सांसद ने कहा- तुम्हारे बेटे को चौराहे पर गोली मार दी जाए तो?
गोरखपुर (यूपी) में बीते दिनों ज़मीन को लेकर विवाद में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व बीजेपी सांसद जय प्रकाश निषाद की एसडीएम व पुलिस से बहस हो गई। सामने आए वीडियो में निषाद उनसे 'तुम्हारे बेटे को चौराहे पर गोली मार दी जाए तो क्या करोगे?' कहते दिखे।