यूपी में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ मतदाताओं के कटे नाम व 84 लाख नए जुड़े
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को एसआईआर की फाइनल मतदाता लिस्ट जारी कर दी। अंतिम मतदाता सूची में यूपी में मतदाताओं की कुल संख्या 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट में 2.05 करोड़ नाम कटे हैं और 84 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। एसआईआर से पहले यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे।