यूपी में अचानक मुड़कर सड़क पार कर रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़ा शख्स
हाथरस (यूपी) में अचानक मुड़ते हुए सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारती कार का वीडियो सामने आया है। टक्कर लगते ही बाइक सवार व्यक्ति हवा में उछल गया और बाइक घूमते हुए सड़क की दूसरी तरफ जाती दिखी। ज़ोरदार टक्कर में बाइक के कुछ हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए।