यूपी में अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) की सेवता सीट से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी शुक्रवार को अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। विधायक ने आरोप लगाया कि गुरुवार देर रात एक व्यापारी के घर हुई चोरी में पुलिस की संलिप्तता थी। विधायक ने स्थानीय एसओ को 'महाभ्रष्ट' बताया और उससे कहा, "जितना सामान चोरी हुआ...उसे तुरंत बरामद करवाइए।"