यूपी में अपहरण के बाद खून से लथपथ मिली बीजेपी नेता की बेटी, पुलिस बोली- रेप की बात गलत
जौनपुर (यूपी) में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही एक बीजेपी नेता की 13-वर्षीय बेटी का बोलेरो सवार 4 युवकों ने अपहरण कर लिया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने रेप के बाद उसे वाराणसी में फेंक दिया और वह सड़क किनारे खून से लथपथ मिली। जौनपुर पुलिस ने बताया, "बच्ची से मारपीट की गई...रेप की सूचना असत्य है...आरोपियों की तलाश जारी है।"