यूपी में अराजक तत्वों ने मंदिर में रखी प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
बहराइच (यूपी) में शुक्रवार को कुछ अराजक तत्वों ने एक मंदिर में रखी प्रतिमा को खंडित कर दिया जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने बताया कि खंडित प्रतिमा को नदी में विसर्जित कर दिया गया और वहां नई मूर्ति स्थापित कराई जा रही है। वहीं, गांव में पुलिस तैनात है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।