यूपी में अवैध रूप से घुसने के आरोप में 2 चीनी अरेस्ट, तिब्बती शरणार्थी भी पकड़ा गया
उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस ने बताया है कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने के दौरान 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक तिब्बती शरणार्थी को भी गिरफ्तार किया गया है जो दोनों चीनी नागरिकों को भारत में प्रवेश करवाने की कोशिश कर रहा था।