यूपी में आंगनवाड़ी व आशा वर्करों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी ने किया एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में आंगनवाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाए जाने का एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा, "हर वर्ष 1 लाख युवा उद्यमी बनाने की कार्यवाही सीएम युवा उद्यमी स्कीम के अंतर्गत कर रहे हैं...हम लोगों ने उसके लिए गारंटी मुक्त और ब्याज मुक्त लोन देने की व्यवस्था की है।"