यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय लगभग होगा दोगुना, जानें किसे मिलेगा कितना वेतन
यूपी में अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 4 श्रेणियों में बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। श्रेणी-1 में डॉक्टर, इंजीनियर, एसडीओ आदि पदों के लिए ₹40,000 और श्रेणी-2 में स्टाफ नर्स, एक्स-रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि पदों के लिए ₹25,000 मानदेय होगा। श्रेणी-3 में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आदि पदों के लिए ₹22,000 और श्रेणी-4 में चौकीदार, माली, कुक आदि पदों के लिए ₹20,000 मानदेय मिलेगा।