यूपी में आएगा पेपर लीक पर अध्यादेश, उम्रकैद तक की सज़ा व ₹1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान
यूपी में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'यूपी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024' लाने समेत 43 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। इसमें पेपर लीक में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद तक की सज़ा और ₹1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान है। 'टाटा सन्स' को अयोध्या में ₹650 करोड़ से मंदिर संग्रहालय बनाने की मंज़ूरी मिली है।