यूपी में आज़म खान की पत्नी और बेटे समेत परिवार के 3 सदस्यों को मिली नियमित ज़मानत
रामपुर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने शत्रु संपत्ति से जुड़े एक मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान की पत्नी तज़ीन फातिमा, बड़े बेटे अदीब खान और बहन निकहत अखलाक को गुरुवार को नियमित ज़मानत दे दी। तीनों पहले अंतरिम (अस्थायी) ज़मानत पर थे। 2017 से अबतक आज़म खान और परिवार के खिलाफ 100 मामले दर्ज हुए हैं।