यूपी में आधी रात 34 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 14 ज़िलों के बदले DM

यूपी सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया जिनमें 14 ज़िलों के ज़िलाधिकारी भी शामिल हैं। हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर को नए ज़िलाधिकारी मिले हैं। इससे पहले अगस्त में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।

Load More