यूपी में आम की गुठली फेंकने से मना करने पर कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप में की तोड़फोड़

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को कांवड़ियों ने एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की व पंप के कर्मचारियों को पीटा। पुलिस ने बताया कि पंप के एक कर्मचारी ने कांवड़ियों को आम की गुठली फेंकने को लेकर मना किया था जिसको लेकर विवाद हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल हुआ एक कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है।

Load More