यूपी में इंजीनियर की हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सुल्तानपुर (यूपी) में जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक संविदा सहायक अभियंता समेत 2 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अरुण चंद्र ने बताया कि मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।