यूपी में इस बार दिवाली के हफ्ते में कब-कब रहेगी सरकारी छुट्टी?
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के हफ्ते की छुट्टियों का एलान कर दिया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, प्रदेश में दीपावली की छुट्टी 31 अक्टूबर को रहेगी जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। 1 नवंबर के अवकाश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।