यूपी में उधार की चायपत्ती को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, जमकर हुई पत्थरबाज़ी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उधार में चायपत्ती खरीदने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और उनमें जमकर पत्थरबाज़ी हुई जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुकानदार ने एक शख्स को उधार में चायपत्ती देने से मना कर दिया था और शख्स पर पहले से दुकानदार के रुपए उधार थे।