यूपी में उधार की चायपत्ती को लेकर हुआ खूनखराबा, छत से बरसाए गए ईंट-पत्थर
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में एक दुकानदार से उधार में चाय की पत्ती खरीदने को लेकर विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए हैं। घटना में वीडियो में कुछ लोग सड़क पर लाठियां लेकर खड़े दिख रहे हैं और कुछ लोग मकान की छत से ईंट-पत्थर बरसाते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।