यूपी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, 2 दिन कार में लाश लेकर घूमती रही
पुलिस ने बताया है कि कोटद्वार (उत्तराखंड) में 5 जून को मिला शव मुरादाबाद (यूपी) निवासी रविंद्र का है जिसकी हत्या उसकी पत्नी रीना ने प्रेमी परितोष संग मिलकर की थी। रीना ने परितोष के घर पर पति की फावड़े से हत्या की थी। वह 2 दिन तक कार में लाश लेकर घूमती रही और जंगल में शव फेंक दिया।