यूपी में एक जैसे फिंगर प्रिंट्स व रेटिना वाली जुड़वां बहनों के आगे सिस्टम भी हुआ फेल
रामपुर (यूपी) में एक जैसी शक्ल, फिंगर-प्रिंट व रेटिना होने के कारण जुड़वां बहनों में से एक का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। बकौल परिजन, बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन में डेटा डुप्लिकेशन के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। ज़िलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद UIDAI मुख्यालय ने अपवाद नियमों के तहत आधार कार्ड जारी किया।