यूपी में एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा
उत्तर प्रदेश में चंदौली के सैयदराजा स्टेशन पर एक प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ थामने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, प्रेमी जोड़े को ऐसा खौफनाक कदम उठाते देख स्टेशन पर मौजूद लोग काफी घबरा गए। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।