यूपी में एक्सप्रेस-वे पर कार से टक्कर के बाद 50 फीट नीचे गिरी डबल डेकर बस, 7 लोगों की मौत
इटावा (यूपी) में शनिवार रात को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, बस 50 फीट नीचे गिर गई थी और मृतकों में 4 बस यात्री व 3 कार सवार हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया कि कार चालक को झपकी आ गई थी।