उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में 35 वर्षीय अमित नामक शख्स, उसकी 30 वर्षीय पत्नी और दंपति की 10 व 6 वर्षीय बेटियां हैं। घटना पर पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अमित ने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।"