यूपी में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- हम कर्ज़ से परेशान

लखनऊ (यूपी) में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी व 16-वर्षीय बेटी के साथ ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। तीनों बेहोश मिले थे व उनके मुंह से झाग निकल रहा था जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित सुसाइड नोट में लिखा है, "कर्ज़ से परेशान हैं...बैंक से लोन लिया था चुका नहीं पा रहे।"

Load More