यूपी सरकार ने मिलावटी डेयरी उत्पादों पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में सभी तरह के एनालॉग डेयरी उत्पादों की बिक्री, भंडारण और निर्माण पर रोक लगाई है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रतिबंध के दायरे में एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना और खोया शामिल हैं। बकौल आदेश, दूध से बने उत्पाद में मिलावट मिलने पर प्रतिष्ठान बंद कर दिया जाएगा।