यूपी में ऐक्टर मुश्ताक खान अपहरण कांड के मास्टरमाइंड को एनकाउंटर में लगी गोली

ऐक्टर मुश्ताक खान के अपहरण के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में आरोपी लवी पाल के पैर में गोली लगी है जो इस किडनैपिंग का मास्टरमाइंड था। बकौल पुलिस, लवी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

Load More