यूपी में ऑनलाइन मंगाए गए समोसे में निकला मरा हुआ कॉकरोच
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने एक मिठाई की दुकान से ऑनलाइन समोसा मंगवाया जिसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला। शख्स ने इसकी शिकायत दुकान मालिक से की और दुकान के कर्मचारी को समोसे में मरा हुआ कॉकरोच दिखाते हुए वीडियो भी बनाया। खाद्य विभाग ने दुकान का निरीक्षण किया और समोसे का सैंपल जांच के लिए भेज दिया।