यूपी में ऑनलाइन मीटिंग के दौरान शिक्षक ने शेयर कर दिया अश्लील वीडियो, हुआ सस्पेंड
यूपी के एटा में एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक शिक्षक ने महिला शिक्षिकों के सामने अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसमें जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो शेयर होने पर अन्य शिक्षकों ने मीटिंग छोड़ दी।