यूपी में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में लगी भीषण आग, बचाव-राहत कार्य जारी
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) ज़िले में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के 2 इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में आज (गुरुवार) सुबह भीषण आग लग गई जिसकी लपटें काफी दूर तक दिखीं। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना से करीब 200 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है। खबरों के मुताबिक, सीआईएसएफ और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर हैं और बचाव व राहत कार्य जारी है।