यूपी में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलीं मायावती, BJP ने की तारीफ
कांग्रेस के नेताओं ने 19 मई को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने की कोशिश की थी लेकिन मायावती ने उनसे मुलाकात नहीं की। इस पर योगी सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश-प्रदेश में कांग्रेस की हालत साफ है और पार्टी ज़मीन पूरी तरह खो चुकी है।