यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए लगाए गए 29,454 सीसीटीवी कैमरे
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर 29,454 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं, संवेदनशील इलाकों की 395 ड्रोन से निगरानी होगी और इसके अलावा 1,222 पुलिस सहायता केंद्र एवं कंट्रोल रूम, 1,845 जल सेवा केंद्र और 829 चिकित्सा शिविरों का भी इंतज़ाम किया गया है। पूरे यात्रा मार्ग पर करीब 66,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।