यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मांस-शराब की दुकानें, तेज़ म्यूज़िक सिस्टम पर 'रोक'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर मांस-शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और अफवाह फैलाने वालों-हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बकौल मुख्यमंत्री, यात्रा के दौरान म्यूज़िक सिस्टम की आवाज़ मानक के अनुरूप हो।

Load More