यूपी में कीटनाशक के कारण 145 बंदरों की मौत, गुपचुप ढंग से किए गए दफनः पुलिस
हाथरस (यूपी) में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के गोदाम में रखे अनाज पर छिड़के गए कीटनाशक के कारण 145 बंदरों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, गुपचुप तरीके से एफसीआई बिल्डिंग के पास दफनाए गए इन शवों को सूचना मिलने पर पोस्टमॉर्टम के लिए बाहर निकाला गया। पुलिस ने एफसीआई के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।