यूपी में कुत्ते की तरह भौंकने लगा 17 वर्षीय लड़का, चाल-ढाल भी बदली, 4 माह पहले कुत्ते ने काटा था
मिर्ज़ापुर (यूपी) में एक 17-वर्षीय लड़का अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा और उसकी चाल-ढाल भी बदल गई। लड़के को 4-महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद उसे सिर्फ 2 इंजेक्शन ही लगवाए गए थे। डॉक्टर पंकज पांडेय के अनुसार, रेबीज़ के लक्षण दिखते समय सांस की नली सिकुड़ने लगती है जिससे आवाज़ कुत्ते की तरह निकलती है।