चुनाव आयोग ने यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, अलीगढ़ की खैर, मिर्ज़ापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाज़ियाबाद और मुज़फ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उप-चुनाव होना है। यहां मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।