यूपी में कैमरे में कैद हुई युवक की हत्या, बाइक से आए लड़कों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
रामपुर (यूपी) में दिनदहाड़े युवक संदीप चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार तीन हमलावरों ने कार में दोस्त के साथ बैठे संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पुलिस जांच कर रही है।