यूपी में कारोबारी के बेटे ने नोट में 'पापा आप मुझे मोबाइल नहीं दिलाते' लिखकर की आत्महत्या
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 14 वर्षीय लड़के द्वारा पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लड़के के पिता बिज़नेसमैन हैं और कारोबार के सिलसिले में फिलहाल कनाडा में हैं। लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा, "पापा आप मुझे मोबाइल नहीं दिलाते...परिवार के लोग मुझे प्यार नहीं करते। इसलिए मैं जा रहा हूं।"