यूपी में किराया नहीं भरने पर शख्स ने बैंक पर जड़ा ताला
मैनपुरी (यूपी) स्थित आईडीबीआई बैंक की एक शाखा पर बीते दिनों एक शख्स ने ताला जड़ दिया। सुबह-सुबह शाखा पहुंचे बैंककर्मियों को शख्स ने ताला खोलने नहीं दिया जिसके बाद बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, बैंक किराए के भवन में चल रहा है व किराया नहीं भरने पर मकान मालिक ने गेट पर ताला लगा दिया।