यूपी में कार्यकर्ताओं के माला पहनाते ही टूटा मंच, गिरे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी

बाराबंकी (यूपी) में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के दौरान मंच भरभराकर गिर गया। सामने आए वीडियो में मंच पर दर्जनों कार्यकर्ता नज़र आए व अफरा-तफरी के बीच द्विवेदी को फूल मालाएं पहनाते ही मंच गिर गया और वह गिर गए। घटना में कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोट आई है।

Load More