यूपी में कॉलेज के प्रिंसिपल की गाड़ी रुकवाकर बदमाशों ने उनपर चलाईं 10 गोलियां, हुई मौत
भदोही (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह (55) की बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, सिंह सुबह कॉलेज जा रहे थे तभी बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंह ने जैसे ही कार के शीशे नीचे किए बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलाईं।