यूपी में क्लासरूम में शराब पीते दिखे दो अलग-अलग सरकारी स्कूल के हेडमास्टर, किए गए निलंबित
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में एक क्लासरूम में शराब पीते दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने दोनों का वीडियो बनाने के बाद इसे ज़िला मजिस्ट्रेट को भेजा दिया था। ग्रामीणों ने दावा किया कि दोनों हेडमास्टर बच्चों के सामने रोज़ाना शराब पीते थे।